फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अवैध शराब व असलाह पर प्रतिबंध लगाना चुनौती

अवैध शराब व असलाह पर प्रतिबंध लगाना चुनौती

Thu, 14 Mar 2019 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब व असलाह पर प्रतिबंध लगाना चुनौती
बागपत। लोकसभा चुनाव में पुलिस के लिए अवैध शराब व असलाह रोकना आसान नहीं होगा। सख्ती के बाद भी अवैध शराब की तस्करी नहीं रुक रही है। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने 22 हजार लीटर शराब पकड़ी है। 109 अवैध असलाह भी पकड़े हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस तैयारी में जुटी है। चुनाव में माहौल खराब करने वाले अपराधियों को चिन्हित किया। जिले में हरियाणा से बड़े स्तर पर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। आए दिन पुलिस शराब भी पकड़ रही है, लेकिन फिर भी शराब की तस्करी नहीं रुक रही है। पुलिस ने वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में 58 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी। इस बार चुनाव आचार संहिता लगने के बाद चार दिन मेें 22 हजार लीटर शराब पकड़ी है। वर्ष 2014 में 78 अवैध शस्त्र पकड़े। वर्ष 2019 में 109 अवैध असलाह पकड़े हैं। वर्ष 2014 में 14460 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की । 38 लोगों को गुंडा एक्ट में जेल भेजा। दस हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ा। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित कर रही है। अवैध असलाह पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील गांव में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था
बागपत। लोकसभा चुनाव में अतिसंवेदनशील गांवों को चिन्हित किया जा रहा है। इन गांवों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। बड़ौत, छपरौली क्षेत्र में सबसे ज्यादा झगड़ा होने की आशंका रहती है। वर्ष 2014 में चुनाव आचार संहिता के सात मुकदमे दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed