{"_id":"5c37a1a8bdec2273a2561e7b","slug":"11547149736-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिटौरा गांव के युवक ने किया था छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घिटौरा गांव के युवक ने किया था छात्रा का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा नौ की छात्रा का अपहरण घिटौरा गांव के युवक ने किया । पुलिस विवेचना में आरोपी का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी की बहन के घर से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है, लेकिन पुलिस अपहृत छात्रा को अभी तक नहीं ढूंढ पाई। आरोपी युवक के परिजनों और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गांव के ही इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। मंगलवार को स्कूल के पास से कार सवार युवक छात्रा का अपहरण कर ले गए । परिजनों छात्रा को काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार की सुबह परिजनों ने थाने पहुंचकर छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा किया और छात्रा की बरामदगी तक स्कूल नहीं खुलने देने की चेतावनी दी । छात्रा के पिता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया ।
पुलिस विवेचना में घिटौरा गांव के सोहित का नाम प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की सुबह नौ बजे युवक छात्रा को कार में बैठाकर ले गया। वह गाजियाबाद के फजलपुर गांव में अपनी बहन के पास छात्रा को लेकर पहुंचा। यहां पर उन्होंने खाना खाया और कार को बहन के घर छोड़कर छात्रा को यहां से ले गया। पुलिस ने बहन के घर से कार बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि छात्रा अपने घर से कीमती कागजात भी अपने साथ ले गई है। पुलिस छात्रा को नहीं ढूंढ पाई। खेकड़ा थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि छात्रा घिटौरा गांव के सोहित के साथ गई है। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी युवक के परिजनों और रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।