फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली का युवक पंजाब से लापता

छपरौली का युवक पंजाब से लापता

Sat, 08 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
छपरौली का युवक पंजाब से लापता
छपरौली का युवक पंजाब से लापता
विज्ञापन

बागपत। छपरौली कस्बे से 2.40 लाख रुपये लेकर पंजाब में ताऊ के पास भैंसों का व्यापार करने गया युवक एक माह से लापता है। परिजनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर युवक की हत्या की आशंका जताते हुए प्रदर्शन किया और बरामदगी की मांग की।

पट्टी चौधरान छपरौली निवासी हसीन पुत्र साबिर ने एसपी को बताया कि उसका भाई सोनू (22) 25 जुलाई को घर से 2.40 लाख रुपये नगद लेकर पंजाब के भवानी गढ़ में ताऊ के पास भैंसों का व्यापार करने गया था। सात अगस्त को परिजनों की उससे फोन पर बात होती रही, लेकिन आठ अगस्त से वह लापता हो गया। उसके दोनों मोबाइल नंबर बंद है। परिजनों ने जब ताऊ से उसके बारे में जानकारी ली तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। धमकी दी कि हमने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस से शिकायत तो तुम्हें भी मार देंगे। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से उसकी बरामदगी की मांग की। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि मामला पंजाब का है। इसलिए वहां की पुलिस ही इसमें कार्रवाई करेगी। प्रदर्शन करने वालों में साबिर, तामिल, सादाब, इमरान, फरमान, हसीन, आसिफ, नईमा, रूखसार, नसीमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed