{"_id":"5b85a8f742c792464f497524","slug":"11535486199-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने जमायत उलेमा ए हिन्द के कार्यकर्ताओं को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों ने जमायत उलेमा ए हिन्द के कार्यकर्ताओं को दौड़ाया
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। कांशीराम कॉलोनी में डीजे को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच रविवार को हुए संघर्ष के बाद अब भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को जब जमायत उलेमा ए हिंद के कार्यकर्ता कांशीराम कॉलोनी में जाने लगे तो वहां के लोग उत्तेजित हो उठे और उन्होंने वहां से भगा दिया। बाद में उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी से कहा कि वे दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने आए थे। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें कॉलोनी मेें जाने के लिए मना कर दिया। बाद में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे।
रविवार रात्रि डीजे बजाने को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष मेें चार लोग घायल हुए थे। इसके बाद कॉलोनी मेें तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। इस मामले मेें एक पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया था। सोमवार को हिंदू जागरण मंच के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया था। मंगलवार को जमायत उलेमा ए हिंद के तहसील सदर अब्दुल वाजिद, कारी शाबिर, शाहिद, आलिम, आबिद, फिरोज कांशीराम कालोनी पहुंचे तो एक समुदाय के लोगों मेें आक्रोश उत्पन्न हो गया और उन्हें वहां से भगा दिया। बाद मेें वे कोतवाली पहुंचे तो कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही से कहा कि वे दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने आए थे। इस पर कोतवाल ने कहा कि अभी माहौल गर्म है, आपको वहां जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जब माहौल शांत हो जाए तो आप जा सकते हैं। जानकारी मिलने पर हिंदू जागरण मंच दीपक बामनौली, सचिन वत्स, अंकित बड़ौली, दीपक राणा, अंकित पवन कोताना, मधुसुदन शास्त्री समेत काफी संख्या मेें कार्यकर्ता कांशीराम कालोनी पहुंचे।
कालोनी में तैनात है पुलिस बल
बड़ौत। कांशीराम कालोनी में हुई संघर्ष के बाद एक समुदाय के लोग भयभीत हैं। घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे देखकर कॉलोनी में पुलिस बल तैनात है। कोतवाल ने बताया कि कालोनी मेें स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है, किसी भी असामाजिक तत्व को कालोनी में घुसने की अनुमति नहीं है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन वे कोतवाली नहीं आ रहे हैं।