{"_id":"5af49ecb4f1c1b9b098b934d","slug":"11525980875-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव में किशोरी, आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक तनाव में किशोरी, आत्महत्या की कोशिश
Updated Fri, 11 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। कस्बे में किशोरी के घर चिट्ठी फेंकने और परिजनों से मारपीट करने के मामला में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि किशोरी मानसिक तनाव में है और उसने खाना पीना तक छोड़ दिया है। वह आत्महत्या की भी कोशिश कर चुकी है। आरोपियों की तरफ से किशोरी के परिजनों पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ किशोरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। सीएम को पिता तुल्य बताते हुए वारदात का जिक्र किया। आरोपियों के नाम लिखे और कहा कि उसे अब आप ही इंसाफ दिला सकते हैं। किशोरी के पिता ने पत्र लिखे जाने की पुष्टि की है। यह भी कहा है कि उसकी बिटियां बेहद परेशान है।
कस्बे में किशोरी के घर के बाहर कई दिन से युवक चिट्ठी फेंक रहे थे। परिजनों ने आरोपी के घर शिकायत की तो कई युवकों ने पीड़ितों के साथ मारपीट की। इस प्रकरण में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया। किशोरी के भाई ने एसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि आरोपी गांव में खुले घूम रहे हैं। घटना के बाद उनकी बहन मानसिक तनाव में है। वह दो बार अपने आप को कमरे में बंद कर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो पीड़ित परिवार गांव छोड़ने को मजबूर होगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस चिट्ठी फेंकने वाले युवक की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
दूसरी तरफ छपरौली प्रकरण को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया और अन्याय के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। एसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने सत्ता का दबाव में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा। भाजपा का बहिष्कार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष से भी मुलाकात कर शिकायत होगी। इसमें अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के मंडल अध्यक्ष राधे श्याम, प्रदेश संरक्षक राजपाल शर्मा, ओमदत्त शर्मा, योगेश शर्मा, नवीन शर्मा, श्रद्धानंद शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, राजीव प्रधान, राकेश शर्मा, पिंटू, संजीव, बबलू, नरेश, शर्मा, राकेश शर्मा शामिल रहे। उधर, एसपी दफ्तर पर पुलिस कर्मियों द्वारा एसपी से ब्राह्मण समाज के लोगों को मिलने से रोकने पर लोग भड़क गए। इस दौरान दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।
विज्ञापन
मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश: संजय खोखर
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि उसके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची जा रही है। पूरे प्रकरण से उनका और उनके परिवार का कोई लेना देना नहीं है। उनकी राजनीतिक छवि खराब करने नियत से इस प्रकरण में उनके किशोर बेटे का नाम उछाला जा रहा है।
क्या है मामला?
छपरौली। कस्बे में एक किशोरी के घर चिट्ठी फेंकी जा रही थी। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक के घर शिकायत की। आरोप है कि चिट्ठी फेंकने वाले लड़कों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का बेटा भी मारपीट करने पहुंच गया। पीड़ित परिवार ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष का बेटा भी शामिल है। एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जिस युवक ने चिट्ठी फेंकी है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।