फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीनों अभियुक्तों पर दोष सिद्ध, गैर जमानती वारंट

तीनों अभियुक्तों पर दोष सिद्ध, गैर जमानती वारंट

Tue, 20 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
तीनों अभियुक्तों पर दोष सिद्ध, गैर जमानती वारंट

विज्ञापन
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के भागौट गांव में छह साल पूर्व किसान ओमवीर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। एडीजे द्वितीय डॉ. मनु कालिया की कोर्ट में सुनवाई हुई। सजा के प्रश्न पर 22 फरवरी को सुनवाई होगी। उधर, पैरवी के लिए पहुंचे तीनों अभियुक्त वादी को धमकी देते हुए फरार हो गए। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर अदालत ने तीनों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
सहायक शासकीय अधिवक्ता राजीव कुमार एवं अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र बंसल ने बताया कि चांदीनगर थाना क्षेत्र के भागौट गांव में दो जुलाई 2012 को ओमवीर (55) पुत्र सूरज बली की रंजिश के चलते फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पौत्र विनीत ने गांव के ही अजब सिंह पुत्र चरणी, कलवा पुत्र रतनलाल, पप्पू पुत्र रामजीलाल और ललित पुत्र अतर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने अजब सिंह, कलवा व पप्पू के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। प्रकरण की सुनवाई एडीजे द्वितीय डॉ. मनु कालिया की कोर्ट में हुई। तीनों आरोपी जमानत पर चल रहे थे। सोमवार को प्रकरण में सुनवाई हुई। तीनों आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। सजा के प्रश्न पर सुनवाई के लिए 22 फरवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

उधर, अधिवक्ता महेंद्र बंसल का कहना है कि तीनों आरोपी कचहरी आए थे। सुनवाई से पहले ही बहाना बनाकर चले गए। वादी के परिवार को धमकी दी गई है। उधर, अदालत ने तीनों पर दोष सिद्ध कर गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी के पिता ने मांगी सुरक्षा
बागपत। प्रकरण में वादी विनीत के पिता सुभाष ने एसपी जयप्रकाश को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि तीनों अभियुक्त उनके घर पर हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed