फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खनन की शिकायत पर निनाना के यमुना खादर में पुलिस का छापा, चार पकड़े

खनन की शिकायत पर निनाना के यमुना खादर में पुलिस का छापा, चार पकड़े

Sat, 30 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खनन की शिकायत पर निनाना के यमुना खादर में पुलिस का छापा, चार पकड़े
यमुना खादर में पुलिस का छापा, चार पकड़े
विज्ञापन

बागपत। फैजपुर-निनाना गांव के यमुना खादर में पुलिस ने छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस का दावा है कि उस समय वहां पर कुछ लोग तो थे। लेकिन बालू का खनन नहीं हो रहा था। हालांकि शक के आधार पर पुलिस चार लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
फैजपुर निनाना के यमुना खादर में अवैध बालू खनन की पुलिस को शिकायत मिल रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार रात पुलिस ने खादर में छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया। सरूरपुर चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि छापामारी के समय वहां पर बालू का खनन नहीं हो रहा था। लेकिन वहां पर जो चार लोग थे, उनको पकड़कर कोतवाली लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने काठा गांव के पास से बजरी से भरे ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कार व बाइक से शराब
लाते चार लोग गिरफ्तार
अमीनगर सराय/छपरौली। सिंघावली अहीर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को पकड़ लिया। उसमें सवार युवक निकरांत व गजेंद्र निवासी पलवल(हरियाणा) को गिरफ्तार किया। उनकी कार में शराब लदी मिली। वहीं छपरौली पुलिस ने शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान बाइक को रोक लिया। तलाशी लेने पर बाइक से सात पेटी बरामद हुई। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि बाइक के साथ संदीप उर्फ काला निवासी बोड्ढ़ा को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू बरामद हुआ। उसका चालान कर दिया गया है। इसके अलावा बालैनी पुलिस ने भंवर सिंह निवासी डौलचा को शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed