{"_id":"5a3574a64f1c1bd1408bd456","slug":"11513452710-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने पर हेड कांस्टेबल पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मांगने पर हेड कांस्टेबल पर मुकदमा
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के बागपत में आगमन की तैयारियों के बीच पुलिस अफसर भी हरकत में आ गए हैं। कई माह पूर्व हेड कांस्टेबल द्वारा मांगी गई रिश्वत की शिकायत पर पुलिस अफसरों ने संज्ञान लिया और आरोपी हेड कांस्टेबल के लिए मुकदमा दर्ज कराया।
दोघट क्षेत्र के आजमपुर गांव के युवक रोहित ने पुलिस को बताया मार्च माह में उनका पड़ोसियों से विवाद हो गया । इसकी शिकायत बामनौली पुलिस चौकी में की। उस समय वहां पर हेड कांस्टेबल मुनेश कुमार तैनात थे। इस मामले में समझौता करने के लिए हेड कांस्टेबल मुनेश कुमार ने उनसे 25 सौ रुपये लिए । कुछ दिन बाद हेड कांस्टेबल उनसे दोबारा 25 सौ रुपये मांगने लगे । उनसे फोन पर भी रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर उनके साथ अभद्रता की। उसने एसपी से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने इस पर संज्ञान लेकर दोघट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल मुनेश कुमार के खिलाफ 7/8 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। दोघट थाना इंचार्ज चितवन कुमार ने कहा आरोपी हेड कांस्टेबल मुनेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
एक माह पहले सेवानिवृत्त दरोगा पर हुआ केस
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने बताया छपरौली थाने में तत्कालीन दरोगा ने शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी । पीड़ित ने इसकी अफसरों से शिकायत की । बाद में छपरौली थाने में आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । उस समय दरोगा सेवानिवृत्त हो गयो।