फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिक खून निकलनें से घायल युवक ने दम तोड़ा

अधिक खून निकलनें से घायल युवक ने दम तोड़ा

Wed, 20 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
अधिक खून निकलनें से घायल युवक ने दम तोड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ढ़ोढरा गांव में सोमवार की रात में हमले में घायल युवक ने अधिक खून निकलने से मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की रात दर्ज मामले को हत्या के मामले में तरमीम किया ।

मृतक प्रमोद उम्र 34 वर्ष पुत्र भरत सिंह ढ़ोढरा गांव का है। प्रमोद का गांव में सूकर फार्म है। इसमें गांव का ही संजीव दलित नामक युवक नौकरी करता है। किसी बात को लेकर कुछ दिन पूर्व उसे हटा दिया। अब वह दूसरी जगह नौकरी कर रहा है। नौकरी के दौरान दोनों में पैसे विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा है। सोमवार की रात में किसी बात को लेकर संजीव, राजेश और राजेश की पत्नी कुंती ने प्रमोद पर हमला बोल दिया और फावड़ा लगने से उसका हाथ बुरी तरह कट गया। रात में ही परिजन उसे लेकर बड़ौत कोतवाली आए और प्रमोद की तहरीर पर तीनों के खिलाफ धारा 324 में रिपोर्ट दर्ज की और प्रमोद को सीएचसी में मेडिकल के बाद घर भेजा। हाथ से पूरी रात खून न रुकने और अधिक खून बहनें से मंगलवार को सुबह 9 बजे वह बेहोश और गया और कुछ समय बाद ही खून की कमी के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी हेर राम यादव ने बताया अब इस मामले को 324 से हटाकर हत्या के मामले में तरमीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed