फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशोरी को कोल्ड़ ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ब्लात्कार किया

किशोरी को कोल्ड़ ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ब्लात्कार किया

Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को कोल्ड़ ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर ब्लात्कार किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के गांधी रोड पर एक युवक ने किशोरी को कोल्ड़ ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली और 15 दिन तक वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। साहस कर किशोरी ने रविवार की रात घटना की जानकारी परिजनों को दी और उन्होंने कोतवाली मामले में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।

राममोहन पुत्र राजकुमार निवासी बड़का गांव की गांधी रोड स्थित मार्बल मंडी में कपड़े की दुकान है। इस दुकान में किशोरी नौकरी करती थी। एक सितंबर को जब वह दुकान पर थी तो उसे दुकान मालिक ने कोल्ड़ ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और मोबाइल से उसकी वीडियो भी बना ली। किशोरी को धमकी दी यदि किसी को बताया तो वीडियो को इंटरनेट पर डाल दूंगा। लगातार वह किशोरी को ब्लैकमेल करता रहा। 17 सितंबर को किसी तरह किशोरी ने यह बात अपने परिजनों को बताई। जब दुकानदार को पता लगा कि यह मामला परिजनों को पता लग गया है तो दुकानदार किशोरी के घर पहुंचा। दुकानदार किशोरी के परिजनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी दुकानदार राममोहन को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राममोहन को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed