फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भतीजी के अपहरण में बुआ गई जेल

भतीजी के अपहरण में बुआ गई जेल

Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
भतीजी के अपहरण में बुआ गई जेल
बागपत। निवाड़ा गांव की किशोरी के अपहरण में शामिल आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा। जो रिश्ते में पीड़ित की बुआ है। पुलिस ने कहा आरोपी युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वह हर बार अलग-अलग जानकारी दे रही है।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव की दो लड़की हिना और खैरूना पांच जुलाई को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई । जो रिश्ते में बुआ-भतीजी है। कुछ दिन बाद हिना खुद ही अपने घर पर आ गई । 11 वर्षीय खैरूना का अभी तक पता नहीं चला। जानकारी करने पर हिना ने पहले बताया उसकी भतीजी को बड़ौत के दो लड़कों ने राजस्थान के अजमेर में बेच दिया । पुलिस ने वहां पर पहुंचकर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसी समय हिना ने कहा निकाह न करने पर आरोपी युवकों ने तो उसको हरिद्वार में ले जाकर गंगा में डूबाकर मार डाला है। पुलिस ने हिना से लंबी पूछताछ की, उसने खैरूना की सटीक जानकारी नहीं दी। केस के विवेचक निरंजन सिरोही ने कहा किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने के आरोप में हिना को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी बार-बार बयान बदल रही है। उसके कोर्ट में धारा 164 आईपीसी के बयान दर्ज कराए जाएंगे। केस की विवेचना चल रही है। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed