{"_id":"594c17d74f1c1beb188b4822","slug":"11498159063-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास दुकान में चोरी, दुकानदारों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के पास दुकान में चोरी, दुकानदारों का हंगामा
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। चोरों ने सिंघावली अहीर थाने के पास दुकान में कुंबल कर लाखों रुपये का सामान चोरी किया। इससे पहले भी कई दुकानों में चोरी हो चुकी है। इसके विरोध में दुकानदारों ने हंगामा किया। इसके अलावा अलग-अलग तीन भट्ठे से बुधवार की रात में चोरी की गई। व्यापारियों ने कोतवाली में शिकायत कर चोरों को पकड़ने की मांग की।
सिंघावली अहीर निवासी मोहम्मद उमर के बेटे साइन और सलीम ने बताया थाना सिंघावली अहीर के समीप उनकी हलवाई, किराना और पान की दुकान है। बुधवार शाम को अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पर आए और ताला खोला तो दुकान में सामान बिखरा मिला। दुकान की छत में कुंबल हुआ मिली। दुकान से गैस सिलेंडर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ितों ने थाना में शिकायत की। दुकानदारों ने कहा इससे पहले भी यहां पर कई दुकानों में चोरी हो चुकी है। पुलिस ने अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी। जल्द ही केस का खुलासा होगा।
भट्ठा कारोबारी नीरज ने बताया उनका भट्ठा दुड़भा रोड पर है। देर रात चोर भट्ठे से तीन मोबाइल, सात हजार रुपये नगद और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसी तरह चोरों ने जैन भट्ठा उद्योग और वर्धमान ईंट उद्योग से मोबाइल और अन्य सामान चोरी किया । चोरी की वारदात की पुलिस से शिकायत की।