फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुगलपुरा में लेन-देन को लेकर पथराव, चार घायल

मुगलपुरा में लेन-देन को लेकर पथराव, चार घायल

Tue, 07 May 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
मुगलपुरा में लेन-देन को लेकर पथराव, चार घायल
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में रविवार की देर रात रुपये के लेन देन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ा। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी गफ्फार ने बताया कि कई माह पहले उसने फारूख को मकान बनाने के लिए 1.35 लाख रुपये उधार दिए। अब वह रुपये वापस नहीं लौटा रहा है। रविवार की रात में वह उधार के रुपये मांगने गया तो उन्होंने गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट की। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला किया। पथराव के कारण मोहल्ले के लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। कई मकानों के शीशे भी टूट गए। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा और हल्का बल प्रयोग कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। लोगों की पुलिस से नोक झोंक भी हुई। झगड़े में एक पक्ष के फारूख व दूसरे पक्ष की शहनाज, मुस्तफा, शहरून घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों पक्षों में फायरिंग होने की चर्चा चल रही है, लेकिन फायरिंग की बात स्पष्ट नहीं है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed