{"_id":"5c7ada58bdec2273923c344d","slug":"111551555160-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवानी की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
गूंगा खेड़ी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा और खून से सने कपड़े बरामद किए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
गूंगा खेड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात में दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति राहुल, ससुर अजय और सास रोशन की विवाहिता शिवानी की पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। उसके हाथ की नस तक काट दी। मृतक के पिता कृष्णपाल निवासी बिजवाड़ा थाना बिनौली ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा व खून से सने कपड़े बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि महिला की एक साल पहले शादी हुई । दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए उन्होंने उसकी पीट कर हत्या कर दी। महिला ने पड़ोसियों से भी मदद मांगी, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।