बड़ौत (बागपत)। सचिन जैन पुत्र देवेंद्र जैन निवासी पट्टी मेहर ने बताया कि उसकी पत्नी से उसका विवाद चला है और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं, उसके दो बेटियां है, एक बेटी दिव्यांशी उसके पास रह रही थी, 26 दिसंबर को उसकी पत्नी बुर्का पहनकर उससे उठाकर ले गई, इस मामले मेें अपहरण की तहरीर दी, लेकिन मामला दूसरा निकाला। बुधवार की रात्रि में उसके पास फोन आया तो कहा कि यदि बच्ची को लेना है तो 30 लाख दे देना, बृहस्पतिवार को फिर फोन आया कि आपने 30 लाख नहीं भिजवाए, हम बेटी की हत्या कर देंगे, इस संबंध मेें सीओ ने बताया कि जांच में मामला साबित नहीं हुआ है, पत्नी पति में विवाद है, फिर भी हम इसकी जांच करा रहे हैं।