फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने दो बदमाशों को गैंगस्टर में किया निरूद्ध

पुलिस ने दो बदमाशों को गैंगस्टर में किया निरूद्ध

Wed, 02 Jan 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो बदमाशों को गैंगस्टर में किया निरूद्ध
बागपत। पुलिस ने गिरोह बनाकर लूटपाट करने वाले गैंग लीडर समेत दो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह गिरोह वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। गैंग लीडर के खिलाफ कोतवाली में लूट के चार मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बाग बस्ती चीरघर रोड बागपत निवासी कपिल पुत्र दिनेश कुमार कई साल से गैंग बनाकर वाहन लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके गैंग का सक्रिय सदस्य बादल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी बागपत है। गैंग लीडर के खिलाफ बागपत कोतवाली में लूट के चार मुकदमे दर्ज हैं जबकि बादल के खिलाफ लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वहीं निवाड़ा चेक पोस्ट पर सोमवार की रात में पुलिस ने शराब से लदी सफारी गाड़ी पकड़ी। गाड़ी से 40 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। तस्कर जयदीप पुत्र सुरेंद्र निवासी सोनीपत, कमलजीत पुत्र नरेंद्र सिंह गांव पांची जाटान हरियाणा को गिरफ्तार किया। एसआई अनूप सिंह ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं कोर्ट रोड से एसआई अशोक ने शाहरुख निवासी बागपत को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक पेटी अवैध शराब बरामद की। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed