{"_id":"5b92c6d2867a557ecd2a024b","slug":"111536345810-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक पकड़ा
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने
आरोपी ट्रैक्टर चालक को पकड़ा
छपरौली। कस्बे में बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्रा को कुचल दिया है। वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
बता दें कि कस्बे में श्री शांति सागर दिगंबर जैन इंटर कालेज के पास हलालपुर निवासी कक्षा सात की छात्रा कोमल को रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया था। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने छपरौली-बड़ौत मार्ग तीन घंटे जाम लगा दिया था। सीओ रमाला आरपी सिंह के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक अंकित निवासी पट्टी धंधान छपरौली को गिरफ्तार कर लिया। रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को पकड़ लिया गया है।