फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर चलती कार में दोस्त की पत्नी से रेप

हाईवे पर चलती कार में दोस्त की पत्नी से रेप

Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर चलती कार में दोस्त की पत्नी से रेप
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। दिव्यांग पति का दोस्त महिला को विश्वास में लेकर अपने साथ कार में ले गया। हाईवे पर चली कार में महिला से रेप किया। पांच घंटे बाद उसे बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकला। पीड़ित महिला ने एएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो दंपति आत्महत्या कर लेंगे। एएसपी ने बड़ौत पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दिव्यांग युवक ने बताया कि उसकी शादी छह माह पहले हुई । वह कबाड़ी का काम करता है। दो माह पहले फारूक नामक युवक के साथ उसकी दोस्ती हुई। वह उसके घर आने-जाने लगा। उसकी पत्नी को बहन बना लिया। सोमवार को फारूक ने उसके पास फोन किया कि वह गाजियाबाद में अपनी बहन से मिलने जा रहा है। अपनी पत्नी को भी भेज दो, वह भी बहन से मिल लेगी। उसने दोस्त पर विश्वास करके पत्नी को उसके साथ जाने के लिए कह दिया। पत्नी भी भाई मानकर विश्वास में आ गई और कार में बैठ कर उसके साथ चली गई।
विज्ञापन

उसने बताया कि बड़ौत से वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ चल दिए। चालक कार को चला रहा था। बड़ौत से निकलने के बाद फारूक ने महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने ऐसा करने से मना किया तो तमंचे से आतंकित कर चलती कार में उससे रेप किया। करीब पांच घंटे तक कार हाईवे पर इधर-उधर घूमती रही। इस दौरान कई बार उसने महिला के साथ रेप किया। आरोपी शाम को पांच बजे के करीब महिला को बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। महिला ने घर पहुंचकर पति को घटना की जानकारी दी। आरोपी ने मोबाइल पर फोन कर महिला को धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उसके पति को मार दूंगा। डर के कारण वे कोतवाली नहीं गए। मंगलवार को पीड़ित महिला अपने पति के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा घटना के दौरान चालक कार ही चलाता रहा। उसका घटना के साथ कोई लेना देना नहीं है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी फारूक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर कई बार हो चुकी है रेप की घटना
बागपत। हाईवे पर चलती कार में रेप करने का यह पहला मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले भी हाईवे पर रेप की कई घटनाएं हो चुकी है। डेढ़ माह पहले बड़ौत से किशोरी का अपहरण कर चलती कार में रेप किया। किशोरी को हाईवे पर फेंक कर आरोपी भाग गए थे। किशोरी कई दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती रही। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। हाईवे पर पुलिस कारों की चेकिंग नहीं करती। इसका फायदा अपराधी उठा लेते हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समय-समय पर पुलिस हाईवे पर कारों की चेकिंग करती है।


आठ माह में हुई 17 बलात्कार की घटनाएं
बागपत। जिले में बहू और बेटी कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। जनवरी से अगस्त 20018 तक जिले में 17 बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। आए दिन छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आते है। एंटी रोमियो टीम भी कहीं दिखाई नहीं देती। घर से निकलते समय बहू और बेटी में असुरक्षा की भावना रहती है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed