{"_id":"5b81a80a42c792465a6a54fd","slug":"111535223818-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलपुरा में चोरों ने मकान खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुगलपुरा में चोरों ने मकान खंगाला
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागपत।
मोहल्ला मुगलपुरा में मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरी नगदी समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। परिवार बाहर रिश्तेदारी में गया हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर चली गई। इस संबंध में मकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला मुगलपुरा पांडव रोड बागपत निवासी दिलशाद पुत्र खुर्शेद खां ने बताया कि वह 24 अगस्त के बच्चों सहित ससुराल में गया । शनिवार की सुबह नौ बजे जब तक घर वापस लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर कमरों में सामान खुर्द बुर्द पड़ा था। बदमाश रात्रि में सामान चोरी कर ले गए। बदमाश यहां से 30 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर वापस चली गई। दिलशाद ने बताया कि उसके मकान के ठीक सामने एक कंपनी के लेबर द्वारा गड्ढे खोदे जा रहे है। देर रात तक लेबर वहीं पर काम कर रही थी। इसी दौरान मकान में चोरी की घटना हो गई। उसने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।