फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला को मारने की कोशिश

महिला को मारने की कोशिश

Fri, 23 Nov 2018 01:19 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
महिला को मारने की कोशिश
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर बड़का गांव में एक महिला को जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर भागी और अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी। इस संबंध में उन्होंने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।

पीड़ित साजिदा पुत्री कालू निवासी तितरौदा का निकाह छह साल पहले बड़का निवासी राशिद के साथ हुआ । अब उसके दो बच्चे हैं। दहेज की मांग को लेकर आयेदिन ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। हाल में उन्होंने साजिदा से दस हजार रुपये अपने घर से लेकर आने की मांग की तो उसने मना कर दिया। इसको लेकर बुधवार की रात में साजिदा के ससुराल वालों ने पिटाई की और फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से भाग निकली और इसकी सूचना अपने पिता को दी। उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed