{"_id":"5991eb474f1c1b0a2b8b45d1","slug":"111502735175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौकीन उर्फ मोटा गैंग ने लूटे थे हाईवे से ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौकीन उर्फ मोटा गैंग ने लूटे थे हाईवे से ट्रक
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौकीन उर्फ मोटा गैंग ने लूटे थे हाईवे से ट्रक
बागपत। ट्रक लूटने वाले गिरोह के चार सदस्य गाजियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बागपत में ट्रक लूट की तीन घटनाओं का इकबाल किया है। आरोपियों में तीन बागपत के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को बी वारंट पर लेगी।
सरूरपुर चौकी प्रभारी योगराज सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपी खेकड़ा कस्बा निवासी दो भाई शौकीन उर्फ टुंडा और दिलशाद उर्फ अरमान के अलावा शौकीन उर्फ मोटा निवासी सलावतपुर खेड़ी और शहजाद उर्फ जुल्लू निवासी लोनी हैं। बागपत के तीनों अपराधी लोनी में रहते हैं। आरोपी ट्रक लूट करते हैं। आरोपियों ने 14 जून को गाजियाबाद में सामान उतारकर ट्रक लेकर हरियाणा जा रहे चालक कुलदीप और क्लीनर अरविंद को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया था और उनको लधवाड़ी गांव के खेत में फेंक दिया था। इस ट्रक को आरोपियों ने दिल्ली के तिलकनगर निवासी हरी चरण को दो लाख रुपये में बेच दिया था। इसी तरह दो अन्य ट्रक लूटकर बेच दिया थे। गैंग का लीडर शौकीन उर्फ मोटा है। आरोपियों को बी-वारंट पर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले ही पता कर लेते हैं किसको कौन सा ट्रक चाहिए। उसके अनुसार लूट की घटना को अंजाम देते हैं।
साधू की वेशभूषा में तमंचा के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
बागपत। छपरौली पुलिस सोमवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर साधू की वेशभूषा में एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। जांच करने पर उसके पास चोरी की बाइक मिली। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा पकड़ा आरोपी गौरव उर्फ धनश्याम निवासी खट्टा प्रह्लादपुर है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।