फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना नदी में डूबा युवक 24 घंटे बाद भी नहीं मिला

यमुना नदी में डूबा युवक 24 घंटे बाद भी नहीं मिला

Wed, 27 Feb 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबा युवक 24 घंटे बाद भी नहीं मिला
बागपत।
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने नदी में करीब 10 किलोमीटर तक युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक का अभी तक पता न लगने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मोहल्ला ईदगाह बागपत निवासी 25 वर्षीय रियासत सोमवार को अपने पड़ोसी उस्मान और दोस्त अनित के साथ हरियाणा के झुंडपुर गांव में रिश्तेदारी में गया। दोपहर दो बजे के लगभग तीनों वापस घर लौट रहे थे। पक्का घाट के पास यमुना नदी पर पहुंचे। रियासत नदी को तैरकर पार करने की जिद पर अड़ गया। उसने नदी में छलांग लगा दी। दूसरे छार पर मौजूद गोताखोरों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुका। नदी में बीच में जाकर युवक गहरे पानी में डूब गया। गोताखोर इरफान, नौशाद और शरीफ ने देर शाम तक यमुना नदी में युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला । मंगलवार की सुबह पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ ) 12 सदस्यीय टीम के साथ यमुना नदी में दूरबीन समेत अन्य उपकरणों के साथ दिल्ली की ओर करीब 10 किलोमीटर तक युवक की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। युवक का कोई पता न लगने के कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन नदी में युवक की तलाश की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


परिजनों की हालत खराब
बागपत। युवक का एक दिन बाद भी पता न चलने पर उसके परिजनों का बूरा हाल है। उसकी पत्नी अफसाना की रो-रोकर आंख तक सूज गई। युवक रियासत के दो छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी में बढ़ रहा जल स्तर
बागपत। यमुना नदी में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में एक फुट पानी और बढ़ गया। गोताखोर इरफान ने बताया कि पांच-छह दिन से यमुना नदी में पानी पढ़ रहा है। पानी ठंडा होने के कारण ज्यादा देर तक अंदर नहीं रह सकते हैं। इससे युवक को ढूंढने में भी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed