{"_id":"5c2913b3bdec22571e0f929b","slug":"101546195891-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने ठेकेदारों पर धमकी देने की आशंका जताई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भाजपा नेता एवं अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन डॉ. विनोद को पत्र डालकर जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस नगर पंचायत के ठेकेदारों से पूछताछ करेगी। ठेकेदारों की लिखावट की भी जांच की जाएगी। चेयरमैन ने पुलिस को कई ठेकेदारों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार के घर में बृहस्पतिवार को किसी व्यक्ति ने पत्र फेंक कर गोली से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। धमकी का पत्र मिलने के बाद चेयरमैन का परिवार भयभीत है। चेयरमैन ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी के कई ठेकेदारों पर धमकी देने की आशंका जाहिर की। चेयरमैन ने पुलिस को कई ठेकेदारों के नाम भी बताए। पुलिस ठेकेदारों से पूछताछ करेगी। उनकी लिखावट की भी जांच कराई जाएगी। कोतवाली प्रभारी आके सिंह ने बताया ठेकेदारों से कोरे कागज पर लिखवाया जाएगा। इसके बाद लिखावट की जांच के लिए कागज फोरेंसिक लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।