{"_id":"5c1a9a9dbdec2256ae0cb3c8","slug":"101545247389-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल छीनने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल छीनने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
बडौत। नगर में मोबाइल सुनते युवकों से मोबाइल छीनकर भागने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस गिरोह ने पिछले दिनों एक पत्रकार का मोबाइल लूटा था, वह बरामद हुआ है। उनसे कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
पिछले कई माह से फोन सुनते समय लोगों और युवकों से बाइक पर सवार बदमाश मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसे लेकर पुलिस काफी लापरवाह थी। पिछले दिनों एक पत्रकार नवीन का भी मोबाइल भी छीन ले गए थे। यह गिरोह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर इस गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वाजिदपुर, रामनगर, आजादनगर के रहने वाले बताए गए हैं। उनसे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस इसका विधिवत रूप से खुलासा करेगी।