फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में हाई अलर्ट जारी

बागपत में हाई अलर्ट जारी

Fri, 08 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत में हाई अलर्ट जारी
बागपत। यूपी में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के बम ब्लास्ट की धमकी देने के बाद बागपत में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। इसे ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंडों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि एडीजी मेरठ के निर्देश पर जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस लगाई गई है। सीमा की चौकियों पर पुलिस को वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं रेलवे स्टेशनों पर भी जीआरपी और आरएएफ ने सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया। खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में यात्रियों की चेकिंग के साथ प्लेट फार्म पर भी यात्रियों की चेकिंग की । इनके सामानों की भी चेकिंग की। उन्होंने बताय कि जिले में धार्मिक स्थलों पर पुलिस नजर रखे है। जिले में खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। उल्लेखनीय है कि आतंकियों से बागपत का पुराना नाता रहा है। कई वर्ष पहले भी बड़ौत में दिल्ली पुलिस ने एक धार्मिक स्थल से संदिग्ध आतंकवादी को पकड़ था। इसके बाद बागपत सुर्खियों में आ गया । एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जिले में पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे है। आतंकी संगठन की धमकी से यहां के लोगों पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed