फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मारपीट की घटनाओं में पांच महिलाओं सहित पांच घायल

मारपीट की घटनाओं में पांच महिलाओं सहित पांच घायल

Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में पांच महिलाओं सहित पांच घायल
बागपत। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में पांच महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बसौद गांव निवासी राशिद पुत्र शौकत रविवार को अपनी पत्नी हीना, भाभी रुखसार और दो बच्चों को बाइक लेकर बली गांव स्थित ससुराल में गया । देर शाम सात बजे के लगभग जब ये बाइक से वापस बसौद लौटने लगे तो मीतली-बसौद मार्ग पर चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया और उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि महिलाओं से छेड़छाड़ भी की गई। राशिद को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल बागपत कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में राशिद ने अतुल पुत्र कालू, निक्की पुत्र वीरू, अतुल पुत्र जरसो, आकाश पुत्र तांबा और अंकुश के मीतली के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

मारपीट की दूसरी घटना मोहल्ला देशराज बागपत में हुई। जाहिरा पत्नी महबूब को चार लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। घायल महिला ने आबिद, वाहिद पुत्रगण महफूज, गुल्लू और कल्लू पुत्र इकराम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । उधर पट्टी देशराज बागपत निवासी दीपा वर्मा पत्नी अमित वर्मा को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने अमित पुत्र श्याम कुमार, श्याम कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी आजाद नगरी बागपत व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed