{"_id":"5aad7ccd4f1c1bbc758b615f","slug":"101521319117-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुकान से घर लौट रही युवती के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एमए की पढ़ाई पूरी कर नौकरी की तैयारी कर रही है। शुक्रवार की शाम वह दुकान पर सामान लेने गई । घर वापस लौटते समय रास्ते में दो युवकों ने मिले। उन्होंने युवती के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। युवती द्वारा विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी युवक पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस संबंध में युवती ने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर श्रवण और नीटू निवासी हरचंदपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।