{"_id":"5984c9894f1c1bf14a8b4598","slug":"101501874569-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में बच्चे को लिए देखा गया बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में बच्चे को लिए देखा गया बदमाश
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलोचपुरा में खेत में बच्चे को लिए देखा गया बदमाश
बागपत। बिलोचपुरा गांव में खेत में एक बदमाश करीब ढ़ाई वर्षीय बच्चे को लिए हुए देखा गया। बच्चा छोड़ने के लिए बोलने पर किशोरी को धमकी दी। पता चलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने जंगल खंगाला, लेकिन उसका पता नहीं चला।
बिलोचपुरा गांव में दो किशोरी शुक्रवार शाम ट्यूबवैल पर कपड़े की धुलाई कर रही थी। इसी दौरान ईख के खेत से एक बदमाश बच्चे को लेकर निकला। उसने बच्चे को पानी पिलाया। उस समय बच्चा रो रहा था। किशोरियों ने उसको बच्चे को छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि बदमाश ने अभद्रता कर उसे जान से मारने की धमकी दी। दोनों किशोरियों ने गांव में पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। बाद में ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही सीओ दिलीप सिंह और सिंघावली अहीर थाना पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने घंटो जंगल खंगाला। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। माना जा है कि बदमाश ने बच्चे का कहीं से अपहरण कर रखा है। पुलिस उसकी तलाश में अभी भी लगी हुई है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह कहना है कि इस मामले में खेतों में छानबीन की गई, लेकिन कोई नहीं मिला।