फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस की घेराबंदी होने पर बाइक छोड़ भागे तीन बदमाश

पुलिस की घेराबंदी होने पर बाइक छोड़ भागे तीन बदमाश

Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की घेराबंदी होने पर बाइक छोड़ भागे तीन बदमाश
पुलिस घेराबंदी होने पर बाइक छोड़ भागे तीन बदमाश
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा क्षेत्र के अहमदनगर गांव के मोड़ के पास घेराबंदी होने पर बाइक को छोड़कर खेतों के रास्ते बदमाश भाग गए। पुलिस ने खेतों में कई घंटे कॉबिंग की, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली ।

खेकड़ा थाना पुलिस लोनी-बंथला मार्ग पर शनिवार की रात में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रात करीब नौ बजे अहमदनगर गांव के पास से बाइक पर सवार होकर तीन युवक गुजरे। पुलिस ने उनको रोकने का इशारा किया, आरोपियों ने बाइक रोकने के बजाए ओर तेज कर दी थी। पुलिस ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देखकर बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने कई घंटे बदमाशों की तलाश की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा बाइक की जांच कर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed