फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला थाने के सामने वाहनों से सामान चुराते तीन पकड़े

महिला थाने के सामने वाहनों से सामान चुराते तीन पकड़े

Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
महिला थाने के सामने वाहनों से सामान चुराते तीन पकड़े
महिला थाने के सामने वाहनों से सामान चुराते तीन पकड़े
विज्ञापन

बागपत।
महिला थाने के सामने खड़े पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों से सामान चोरी करते हुए तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

चमरावल रोड पर थाने के पास पुलिस ने वाहनों को खड़ा कर रखा है। वे सभी वाहन मुकदमों से संबंधित हैं। वाहनों से तीन युवक सामान चोरी कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक सलमान निवासी कोर्ट रोड को मौके से ही पकड़ लिया। उसके पास से बैटरी और अन्य सामान बरामद हुआ। जबकि, उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथियों के नाम बताए। पुलिस ने उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद वे दोनों भी पकड़ लिए गए। कोतवाली एसआई बाजीलाल भास्कर का कहना है कि पकड़े गए आरोपी पिंटू निवासी खत्ता रोड और रियासत निवासी कोर्ट रोड बागपत है। जबकि, सलमान पहले ही पकड़ा जा चुका है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed