फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   10 slap murder sentence

हत्या की सजा 10 थप्पड़

Mon, 01 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 01 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी के हत्यारोपी को पंचायत ने मात्र दस थप्पड़ की सजा देकर माफ कर दिया साथ ही विवाहिता के मायके वालों को फरमान सुनाया कि वे भी इस मामले में पुलिस के पास न जाएं।
विज्ञापन


विवाहिता को जलने के बाद गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक उसकी बेटी को ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जलाकर मार डाला है।
विज्ञापन


रविवार को इस विवाद को सुलझाने के लिए तुगाना गांव में बैठी पंचायत में हत्यारोपी पति को दस थप्पड़ मारे गए। फैजपुर निनाना गांव के सत्यपाल सिंह के मुताबिक उनकी भतीजी कोमल की शादी करीब ढाई साल पूर्व छपरौली क्षेत्र के तुगाना गांव के युवक योगेश के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि महिला के ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे। उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि 25 जनवरी को ससुरालियों ने महिला कोमल को कमरे में बंधक बनाकर उसके ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी थी।

वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। निजी चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। शुक्रवार को उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए धमकी भी दी गई।

इस बीच फैजपुर-निनाना निवासी मृतका महिला कोमल की मां महेंद्री ने बताया कि मौत की सूचना मिलने पर रविवार को वे तुगाना में गांव में पहुंची। वहां पर पंचायत हुई। पंचायत में उन पर घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का दबाव बनाया गया। कहा गया कि रिपोर्ट दर्ज करने से कुछ हासिल नहीं होगा।

कोमल की मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। अब कोमल की बेटी का कोमल के ससुरालवाले पालन पोषण करेंगे। महेंद्री का कहना है कि पंचों के दबाव पर ही पुलिस को सूचना नहीं दी गई। उधर, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि इस मामले में गांव में पंचायत हुई थी।

पंचायत में मृतका के पति की थप्पड़ों से पिटाई की गई। साथ ही परिवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे मासूम बच्ची का पालन पोषण करें। साथ ही उसकी 50 हजार रुपये की एफडी कराने को कहा है। उनका कहना है कि पूरा गांव बच्ची की देखरेख करेगा।


विवाहिता कोमल के परिवार पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं दिया गया है। एएसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा है कि  विवाहिता की मौत और तुगाना गांव में पंचायत होने की उन्हें जानकारी नहीं है। इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed