फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: महिलाओं को इशारे करने से रोका तो पिस्टल तानी

Mon, 23 Jun 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर की एकता कॉलोनी में शानू की हल्दी की रस्म कार्यक्रम में महिलाओं की तरफ इशारे करने से रोकने पर युवक ने दूल्हे पर तमंचा तानकर ट्रिगर दबा दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं चली और दूल्हे की जान बच गई। लोगों ने युवक को पिस्टल समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एकता काॅलोनी निवासी शबाना ने बताया कि उसके बेटे शानू की दो दिन बाद बरात जानी है। रविवार रात घर में हल्दी लगाने की रस्म चल रही थी, इसमें रिश्तेदारी और मोहल्ले की महिलाएं आई हुई थी। पड़ोस का युवक घर के बाहर खड़ा होकर महिलाओं पर ताकझांक और इशारे कर रहा था। तभी परिवार के लोगों ने युवक को वहां से जाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करता हुआ चला गया। आरोप है कि वह थोड़ी देर बाद वापस आया और उसके बेटे पर पिस्टल तानकर गोली चलाने का प्रयास किया। मगर गोली नहीं चली और घर में मौजूद महिलाओं और लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed