{"_id":"688bcd0aeedd739b0e02aab3","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-135839-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन समितियों पर 27 संचालकों के लिए 64 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन समितियों पर 27 संचालकों के लिए 64 नामांकन
विज्ञापन
बिनौली। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बिनौली, बिजवाड़ा और मवीकलां के 27 संचालक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां बृहस्पतिवार को 64 लोगों ने नामांकन जमा कराए। साथ ही तीनों समिति पर पांच संचालक निर्विरोध चुने गए।
समिति बिनौली पर तैनात निर्वाचन अधिकारी पिंटू सिंह ने बताया कि नौ संचालकों के लिए 19 आवेदन जमा हुए हैं। निर्वाचन क्षेत्र जिवाना से जयप्रकाश, दरकावदा से सुरेश देवी व पिचौकरा से रामवती ने नामांकन जमा कराया। इनके सामने दूसरा नामांकन नहीं आने के कारण इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। अब समिति पर छह संचालकों के लिए चुनाव होना है। बिजवाड़ा समिति पर तैनात निर्वाचन अधिकारी पोपीन सिंह ने बताया समिति पर नौ संचालकों के लिए 21 नामांकन जमा हुए हैं। तितरौदा से रामकुमार का नामांकन आने से निर्विरोध चुना जाएगा। समिति पर आठ संचालकों के लिए चुनाव होगा। मवीकलां समिति पर तैनात निर्वाचन अधिकारी मेनपाल सिंह ने बताया कि उनकी समिति पर नौ संचालकों के लिए चुनाव होगा। गल्हैता से विनोद ने नामांकन जमा कराया और अब निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। अब समिति पर आठ संचालकों के लिए चुनाव होगा। आवेदनों की जांच एक अगस्त को होगी और चार को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। छह अगस्त को शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना व परिणाम घोषित किया जाएगा। सात अगस्त को सभापति व उपसभापति का चुनाव होगा।
--
मतदाता सूची से नाम काटने पर रोष जताया
दाहा। किसान सेवा सहकारी समिति आजमपुर मुलसम के किसान बंगाली, महेशपाल, नवीन, नरेशपाल, जयसिंह, सुखपाल, अमित, रामपाल, रणबीरी आदि ने बताया कि किसान सेवा सहकारी समिति के सदस्य है, लेकिन उनका नाम सूची से काट दिया गया। नाम कटने से सदस्य पद के लिए नामांकन जमा नहीं करा सकें। पलड़ी के भी कुछ किसानों की वोट कटने पर नाराजगी जताई। एमडी राजीव कुमार ने बताया कि मेरी भी वोट काट दी गई है।