Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   political news

Baghpat News: रालोद-भाजपा में सीट बंटवारे का तीन-दो का फॉर्मूला चलेगा

Tue, 17 Nov 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
political news
बागपत। रालोद-भाजपा के बीच सीट बंटवारे के लिए बागपत लोकसभा क्षेत्र में तीन-दो का फॉर्मूला चलेगा। इनमें रालोद को तीन सीटें और भाजपा को दो सीटें मिलेंगी। सीट बंटवारे के लिए दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच 24 नवंबर को पहली बैठक होगी और दिसंबर के पहले सप्ताह में इसपर आखिरी मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है और रालोद-भाजपा के नेता सीट बंटवारे के कारण असमंजस में फंसे हुए हैं। किसके पास कौनसी सीट जाएगी, जब तक यह तय नहीं हो जाता है, तब तक नेता खुलकर मैदान में नहीं उतर रहे हैं। अब दोनों पार्टियों के नेताओं का इंतजार खत्म होने वाला है।
विज्ञापन

रालोद-भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर अगले सप्ताह बातचीत शुरू हो जाएगी। यह तीन दौर की बातचीत दिसंबर के पहले सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद सीटों की घोषणा होगी कि रालोद के प्रत्याशी किस-किस सीट पर चुनाव लड़ेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर का कहना है कि शीर्ष स्तर पर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और जल्द ही सबकुछ सभी के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौत व बागपत पर अभी पेंच फंसा
लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में अभी रालोद के दो और भाजपा के तीन विधायक हैं। इनमें छपरौली से रालोद के डॉ. अजय कुमार और सिवालखास से गुलाम मोहम्मद ने जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा के बड़ौत से केपी मलिक, बागपत से योगेश धामा और मोदीनगर से मंजू सिवाच ने जीत दर्ज की। यह तय माना जा रहा है कि रालोद के पास छपरौली, सिवालखास रहेगी तो भाजपा के पास मोदीनगर सीट रहेगी। बड़ौत व बागपत पर अभी पेंच फंसा है और इसको लेकर फैसला होना बाकी है।

सपा गठबंधन में रालोद के पास रही थी पांचों सीटें
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद का गठबंधन था। तब बागपत लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा सीटों बागपत, बड़ौत, छपरौली, सिवालखास, मोदीनगर पर रालोद के प्रत्याशी उतरे थे। हालांकि इनमें सिवालखास सीट पर सपा के गुलाम मोहम्मद को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाया गया था। गठबंधन टूटने पर वह रालोद के पास ही रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed