फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: 35 साल पहले हुई ताऊ की मौत का बदला लेने के लिए की थी बुजुर्ग किसान की हत्या

Mon, 12 Oct 2026 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। छछरपुर गांव के डीडीए के सेवानिवृत्त कर्मी चंद्रपाल के अविवाहित चाचा बुजुर्ग किसान इंद्र की हत्या गांव के ही भगत ने 35 साल पहले हुई ताऊ सौराज की मौत का बदला लेने के लिए की थी। पुलिस ने हत्यारोपी भगत और उसके साथी अंकुर को गिरफ्तार कर खेत में छिपाया गया हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गूंगाखेड़ी-छछरपुर मार्ग स्थित नलकूप के पास पांच अक्तूबर की सुबह खेत में किसान इंद्र का शव पड़ा मिला था, जिनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर हत्या की गई थी। इस मामले में सीओ अंशु जैन ने बताया कि बुजुर्ग इंद्र की हत्या गांव के ही युवक भगत ने अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर की थी। चार अक्तूबर की रात में भगत ने अपने साथियों के साथ शराब पी और शराब कम रहने पर बड़ौत से खरीदकर ले गए। इसके बाद किसान इंद्र के नलकूप के पास बैठकर शराब पी। वहां से दो साथी घर चले गए, जबकि भगत और अंकुर खेत में फसल की सिंचाई करने के लिए घर से फावड़े लेकर वापस खेत में आ गए। वहां पर बुजुर्ग किसान इंद्र पेशाब करने जा रहे थे। तभी भगत ने फावड़े से सिर पर कई वार करके बुजुर्ग किसान की हत्या कर दी, जबकि अंकुर खड़ा होकर देखता रहा। हत्या के बाद अंकुर के साथ मिलकर खून से सना फावड़ा खेत में छिपाकर भाग गए थे। पूछताछ में हत्यारोपी भगत ने बताया कि 35 साल पहले इंद्र के नलकूप पर उसके ताऊ सौराज की मौत हो गई थी। लोगों ने इंद्र को सौराज की मौत का जिम्मेदार बताया, तभी से इंद्र से बदला लेने की फिराक में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed