फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: विधायक के भाई समेत चार किसानों के नलकूपों में चोरी

Mon, 12 Oct 2026 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
crime news
रमाला। गूंगाखेड़ी गांव के खेतों में शनिवार रात चोरों ने सपा विधायक स्वामी ओमवेश के भाई सहदेव समेत चार किसानों के नलकूपों की दीवार और ताले तोड़कर चोरी की। चोरों ने नलकूपों से स्टार्टर, कटआउट, केबल और कीटनाशक दवाइयां चोरी की। चार नलकूपों में चोरी की घटना पर किसानों ने रोष जताया।
विज्ञापन

बिजनौर जिले में चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश के भाई सहदेव गूंगाखेड़ी में रहते हैं। सहदेव ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने उनके अलावा किसान वीरू, अजय और सहदेव के नलकूपों की दीवार और ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया कि चारों नलकूपों से मोटर, स्टार्टर, केबल, कीटनाशक, कृषि यंत्र चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह नलकूपों पर जाने पर चोरी की घटना का पता चला। इससे खेत में फसल की सिंचाई भी बाधित हो गई है। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद करने की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश में टीम को लगाया गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed