फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: विक्रांत और राखी कश्यप के मोबाइल डिटेल से खुलेंगे कई राज

Sat, 02 May 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। डूडा कर्मी विक्रांत व राखी कश्यप हत्याकांड ने सभी को चौंका दिया है तो कई ऐसे जनप्रतिनिधियों और अफसरों की बेचैनी भी बढ़ गई है, जिनके राज इन दोनों के मोबाइल के अंदर है। दोनों के मोबाइल मिलने पर कई बड़े राज भी खुलेंगे। इसको लेकर सहारनपुर पुलिस दोनों के मोबाइल भी खंगाल रही है। मोबाइल के बारे में हत्यारोपियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

मूल रूप से राजपुर खामपुर की राखी कश्यप पहले खेकड़ा की काशीराम कॉलोनी, फिर एनबीसीसी कॉलोनी और अब बागपत में रही।
इस तरह पिछले तीन साल से बागपत शहर में सक्रिय नजर आ रही थी, जो लोगों को खुद को डूडा कर्मी बताकर परिचय देती थी। वह हाईप्रोफाइल जिंदगी जीने पर विश्वास रखती थी और वह कई बार हवाई यात्रा भी कर चुकी थी। यही नहीं कलक्ट्रेट, विकास भवन में अफसरों के कार्यालय में जाती रहती थी। उसकी डूडा कार्यालय में आने-जाने के कारण विक्रांत से दोस्ती हो गई, जो बाद में प्यार में बदल गई।
विज्ञापन

इसके बाद राखी कश्यप अक्सर डूडा कार्यालय में नजर आने लगी। डूडा में संविदाकर्मी के पद पर काम करने के लिए दो साल पहले नियुक्ति पत्र लेकर आई, लेकिन अफसरों ने नियुक्ति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह नगर पालिका के एक अधिकारी के संपर्क में आई और उससे भी मेलजोल बढ़ गया। इनके अलावा शहर के कई जनप्रतिनिधियों और अफसरों के संपर्क में भी रही, जिसकी चर्चा शहर में जोरों पर है। दावा यह भी किया जा रहा है कि संपर्क में आने वाले जनप्रतिनिधियों और अफसरों के कई ऐसे राज राखी कश्यप के मोबाइल में हैं, जिनकी जानकारी विक्रांत को भी थी। अब राखी और विक्रांत का मोबाइल मिलने पर ही राज से पर्दा उठ सकेगा। हालांकि जिन्हें राज खुलने का डर है, उनकी भी नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed