{"_id":"695183aff8526f431509991c","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-144226-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे के दुर्गा मंदिर के पीछे साइबर कैफे संचालक भविंदर पाठक के मकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। पड़ोसियों ने मकान मालिक को चोरी की जानकारी दी। मकान मालिक ने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
कस्बा निवासी भविंदर पाठक ने बताया कि शनिवार को अपने परिवार के पास गाजियाबाद चले गए थे। रविवार दोपहर पड़ोसियों ने फोन करके मकान के बाहर का ताला टूटने की जानकारी दी। इसके बाद मकान पर आकर देखा तो अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का ताला भी टूटा मिला और उसमें रखे 15 हजार रुपये, चार तौले सोने के जेवर, 12 चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पाजेब चोरी मिली। भविंदर पाठक ने बताया कि चोरी होने से पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
इस मामले में जांच अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।