फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: शर्त जीतने का सपना लेकर यमुना में डूब गया जुनैद

Thu, 04 Sep 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत के निवाड़ा पुल से यमुना नदी में कूदता जुनेद। स्रोत:विडियोग्रैब
बागपत। निवाड़ा गांव का जुनैद (21) केवल 500 रुपये की शर्त जीतने का सपना लेकर यमुना में डूब गया। उसने पुल से कूदकर यमुना नदी पार करने की दोस्तों से 500 रुपये की शर्त लगाई थी। वह नदी में कूदा जरूर, मगर कुछ देर तैरने के बाद डूबता चला गया। उसका भाई जावेद भी उसे बचाने के लिए यमुना में कूदा, मगर वह उसे बचा नहीं सका।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव के जावेद ने बताया कि उसका छोटा भाई जुनैद बुधवार दोपहर को अपने चार-पांच दोस्तों के साथ हरियाणा व यूपी को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बने पुल पर घूमने आया था। तभी जुनैद की अपने दोस्तों के साथ पुल से यमुना नदी में कूदकर किनारे पर बाहर निकलने की 500 रुपये की शर्त लग गई। जुनैद यमुना नदी में कूदने की तैयारी करने लगा तो आसपास खड़े लोगों ने उसे टोकते हुए कूदने से मना किया। इसके बाद भी जुनैद नहीं माना और पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

यमुना में कूदने के बाद जुनैद कुछ सेकंड तक तैरने के बाद डूबने लगा। वहां से कुछ दूर खड़ा उसका बड़ा भाई जावेद उसे देखकर वहां पहुंचा और जुनैद को बचाने के लिए खुद भी यमुना में कूद गया। उसके तलाशने के बाद भी जुनैद का कुछ पता नहीं लगा। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, मगर देर रात तक उसका पता नहीं लग सका। पुलिस ने जुनैद से शर्त लगाने वाले उसके दोस्तों को पकड़कर पूछताछ भी की। इस मामले में एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि यमुना नदी में पानी अधिक होने के कारण लोगों को किनारे पर जाने से रोका जा रहा है। यमुना में डूबने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुनैद से बोल रहा दोस्त, तू हार गया, 500 रुपये देकर जा
निवाड़ा पुल से यमुना नदी में कूद रहे जुनैद की उसके साथियों ने आखिरी वीडियो भी बनाई। वह वीडियो वायरल हो रही है। इसमें शर्त लगाने वाले दोस्त जुनैद को पीछे से कह रहे हैं कि तू शर्त हार जाएगा और इससे पहले मेरे 500 रुपये देकर जा। तभी जुनैद यमुना में कूद गया और काफी दूर तक यमुना में बहता हुआ भी नजर आ रहा है।

दस साल पहले निवाड़ा में आकर बसा था जुनैद का परिवार

जावेद ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के नांगल गांव का रहने वाला है। 10 साल पहले उनके पिता मजदूरी के लिए निवाड़ा गांव में आकर रहने लगे थे। यमुना में डूबने वाला जुनैद भी मजदूरी करता था और दो भाइयों में छोटा था।


हादसे के बाद पुल से वापस भेजे गए लोग

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद किनारों और पुलों पर उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। वहां पर कुछ लोग पुल की ग्रिल के पास खड़े होकर सेल्फी लेते हैं और वीडियो भी बनाते हैं। जुनैद के यमुना नदी में डूबने के बाद वहां आए पुलिसकर्मियों ने लोगों को पुल से वापस भेज दिया।

पहले भी डूब चुके कई युवक
यमुना नदी में युवकों के डूबने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। यहां माता काॅलोनी का एक युवक पिछले सप्ताह ही यमुना में घास धोने गया था और पैर फिसने से डूबकर उसकी मौत हो गई थी। पिछले महीने निवाड़ा के पास भी एक युवक डूबकर मर गया था। इनके अलावा भी काफी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed