फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: एक महीने का गुस्सा 52 सेकंड में उतारकर आराम से सो गई किशोरी

Mon, 18 Aug 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
टांडा गांव ​स्थित मदरसे में बालक की मौत के बाद घटना की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
बागपत। टांडा गांव में मदरसे में शनिवार रात आरोपी किशोरी एक माह के गुस्से को 52 सेकंड में उतारकर आराम से सो गई। रविवार सुबह नींद से जागी तो मदरसे में अफरा-तफरी का माहौल मिला। सभी 11 महीने के दलहा को तलाश रहे थे। बच्चे को लेकर लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही थी। यह देखकर भी आरोपी किशोरी ने अपनी करतूत के बारे में किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन

मदरसे से शनिवार रात लापता हुए दलहा की बरामदगी को लेकर परिवार वालों ने कई घंटे तक आसपास उसे तलाश किया। उसका कुछ पता नहीं चलने पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में हत्यारोपी किशोरी शनिवार रात करीब 12 बजकर आठ मिनट पर मदरसे में बने हॉल से उठकर मौलवी शहजाद के कमरे में जाती हुई दिखी। इसके तुरंत बाद बाहर निकलकर वापस अपने हॉल में आकर सो जाती है। हत्यारोपी किशोरी ने मौलवी के कमरे के अंदर जाने और बाहर आने में सिर्फ 52 सेकंड ही लगाए। उस दौरान एक अन्य किशोरी भी कमरे के पास से गुजरती हुई नजर आई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाकर किशोरी से पूछताछ की गई तो उसने बच्चे दलहा को कपड़े में लपेटकर बेड में रजाई समेत अन्य कपड़ों नीचे छिपाने की बात कही और बच्चे को बरामद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed