फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: मामूली कहासुनी पर नयागांव में मारपीट और पथराव

Sun, 17 Aug 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। नयागांव उर्फ हमीदाबाद में बृहस्पतिवार शाम मामूली कहासुनी होने पर रणवीर सिंह पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इसके बाद वे पथराव करते हुए भाग गए। घायल रणबीर सिंह का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

नयागांव निवासी सचिन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसके पिता रणवीर सिंह गांव में कार्यक्रम का आयोजन करा रहे थे। इसके चलते 14 अगस्त की शाम गांव वालों को न्योता देकर घर वापस जाते समय पीछे से आए तीन युवकों ने मामूली कहासुनी को लेकर उसके पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल रणवीर सिंह के शोर मचाने पर वहां आए गांव के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। इसके बाद हमलावरों ने ईंटें उठाकर उसके पिता पर पथराव कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर हमलावर राजकिशोर, अनिल और संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed