{"_id":"689650a3d99b771d2908364d","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-136276-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत के नकली घी से देशभर में लग रहा था असली तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत के नकली घी से देशभर में लग रहा था असली तड़का
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत में तीन साल से नकली देशी घी तैयार करके देशभर में सप्लाई करके असली तड़का लगाया जा रहा था। बागपत के खाद्य विभाग के अधिकारी इनको नहीं पकड़ सके तो संभल की पुलिस ने छापा मारकर कारोबारी प्रवीण जैन समेत पांच लोगों को पकड़ा।
यह रिफाइंड व डालडा घी से नकली देशी घी तैयार करके ब्रांडेड कंपनी मधूसुदन, अमूल समेत अन्य कंपनियों के रेपर लगाकर देशभर में सप्लाई कर रहे थे। संभल में चेकिंग के दौरान घी के टिन से भरी गाड़ी पकड़ने के बाद पुलिस ने जांच कराई। वह घी नकली मिलने के बाद पुलिस ने बड़ौत और मेरठ में छापा मारकर प्रवीण जैन, अरुण कुमार निवासी मोहल्ला जैन नगर गुराना मार्ग बड़ौत, आशु जैन निवासी मोहल्ला सेक्टर 2 माधवपुरम ब्रह्मपुरी व हाल निवासी डिफेंस कालोनी गंगानगर जिला मेरठ, उसके पिता सुदेश जैन, चालक आबिद निवासी मोहल्ला कुम्हार मेरठ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पांचों आरोपियों ने बड़ौत और मेरठ में नकली देशी घी तैयार कर सप्लाई करने की बात बताई। आरोपियों ने यह भी बताया कि रिफाइंड, डालडा घी का मिश्रण तैयार कर खुशबू के लिए थोड़ा देशी घी मिलाकर नकली देशी घी तैयार कर बेचा जा रहा है।
लाखों लोगों की सेहत से कर चुके हैं खिलवाड़
बड़ौत के कारोबारी प्रवीण जैन की फैक्टरी में तैयार किया गया नकली देशी घी काफी मात्रा में बेचा जा चुका है। आरोपियों ने पूछताछ में 54 हजार किलो से अधिक घी सप्लाई करने की बात कही। इससे लाखों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो चुका है, क्योंकि नकली घी का सेवन सेहत के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है।
विज्ञापन
-- -- --
नकली घी से होते हैं अंग खराब : डाॅ. चैतन्य
जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. चैतन्य ने बताया कि नकली घी का सेवन करने से शरीर के अंग खराब होने लगते हैं। इस तरह के घी का सेवन करने से सबसे पहले बीपी बढ़ने की समस्या बन जाती है। इसके अलावा पाचन तंत्र कमजोर होने, घुटनों में दर्द होने की समस्या भी हो जाती है। नकली घी में केमिकल की मात्रा अधिक है तो उससे लीवर और किडनी भी खराब हो जाते हैं।
-- -- -- -
बागपत के अफसरों को तीन साल से पता तक नहीं चला
बड़ौत में चल रही नकली देशी घी की फैक्टरी के बारे में यहां के अफसरों को पता नहीं था या वह अंजान बने हुए थे। अब संभल पुलिस के खुलासे ने जिले के अफसरों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए। बड़ौत में यह देशी घी तैयार हो रहा था और अभी तक मेरठ, संभल, गाजियाबाद, बागपत, शामली, सहारनपुर समेत अन्य जिलों व हरियाणा, दिल्ली समेत आसपास के प्रदेशों में 54 हजार किलो नकली देशी घी सप्लाई हो चुका है।
--
मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए लगातार छापा मारा जाता है। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होती है। मावा, घी व अन्य खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर भी छापा मारकर मिलावट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -राजेश गुप्ता, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी