{"_id":"686ad271c11f12ab51049677","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-134427-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर के बाहर बैठने से मना करने पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर के बाहर बैठने से मना करने पर किया पथराव
विज्ञापन
बिनौली। दौझा गांव में घर के बाहर बैठकर गाली देने से मना करने और दूसरी जगह बैठने के लिए कहने पर विवाद हो गया। तभी कुछ युवकों ने अपने घरों की छतों पर चढ़कर वसीम के मकान पर पथराव कर दिया, जिसमें रब्बान, नाजिम, शमीम व नईम घायल हो गए।
दौझा गांव के वसीम ने बताया कि कुछ युवक उसके घर के बाहर बैठकर गालियां देते रहते हैं, जिन्हें कई बार घर के बाहर न बैठने के लिए कहा लेकिन वे नहीं माने। इसी बात को लेकर शनिवार को उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के युवकों ने अपने घरों की छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई और लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। वसीम ने फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।