फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: झांसा देकर महिला से 78 हजार रुपये ठगे

Sun, 06 Jul 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime news
बालैनी। साइबर ठगों ने मवीकलां गांव की शिक्षा देवी को एडवांस जमा हुई किश्त वापस करने का झांसा देकर 78 हजार रुपये की ठगी कर ली। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगी की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मवीकलां गांव निवासी शिक्षा देवी ने बताया कि तीन जून को उसके पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर से होना बताया और तीसरी किश्त डबल जमा होने की जानकारी दी। इसके बाद एडवांस जमा हुई किश्त वापस करने की बात कही। आरोप लगाया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने किश्त के रुपये वापस करने के लिए मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर समेत अन्य जानकारी मांगी और उसके खाते से तीन बार में 78 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक खाते से रुपये निकालने का मैसेज मिलने पर साइबर ठगी होने का पता चला। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला के साथ साइबर ठगी हुई है। ऐसी घटनाओं पर जागरुकता से अंकुश लगाया जा सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी नंबर के बारे में न बताएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed