फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: विशाल को जन्मदिन, आशीष को जरूरी काम और शोभित को जाम ने बचाया

Sat, 05 Jul 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। मुरथल में जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे चार दोस्तों की स्कॉर्पियो पलटने पर लगी आग में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। इस घटना में तीन दोस्त ऐसे हैं, जो किसी कारण प्रिंस की जन्मदिन की पार्टी में शामिल नहीं हो सके और इस हादसे से बच गए।
विज्ञापन

हादसे का पता चलने पर तीनों दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी में शामिल नहीं होने का कारण भी बताया। बिनौली निवासी प्रिंस ने अपनी जन्मदिन की पार्टी के लिए अपनी करीबी दोस्त आदित्य धामा उर्फ शेखर, विशाल पुत्र जजमेंद्र, शोभित, सचिन तोमर, आशीष और विशाल को न्योता दिया। इसमें सभी को बृहस्पतिवार शाम बिनौली मिलने के लिए कहा गया। प्रिंस के छह दोस्तों में से आदित्य, विशाल पुत्र जजमेंद्र और सचिन तोमर पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे, जबकि विशाल, शोभित निवासी बिनौली और आशीष निवासी चिरचिटा नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार रात को हुए हादसे का पता चलने पर विशाल, शोभित और आशीष भी मृतकों के घर पहुंचे। जहां विशाल ने बताया कि उसके घर में चचेरे भाई के जन्मदिन का कार्यक्रम था, इसलिए उसने प्रिंस की जन्मदिन की पार्टी में जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आशीष परिवार के किसी काम से दिल्ली चला गया, जो शाम तक वापस नहीं लौटा, इसलिए वह भी पार्टी में नहीं जा सका। उनका तीसरा दोस्त शोभित प्राइवेट कंपनी में नौकरी तलाश रहा है और इसके लिए बृहस्पतिवार को वह दिल्ली चला गया। शोभित ने शाम से पहले वापस आने का प्रयास भी किया, लेकिन कंपनी में देरी और दिल्ली में जगह-जगह जाम लगने के कारण शाम तक वह बिनौली नहीं पहुंचा। इसी वजह से तीनों दोस्त प्रिंस की जन्मदिन की पार्टी में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed