{"_id":"6868336405ddea9a3408cedd","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-134273-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर वालों को बताया बड़ौत, मौत खींच ले गई मुरथल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर वालों को बताया बड़ौत, मौत खींच ले गई मुरथल
विज्ञापन
बिनौली। प्रिंस धामा की जन्मदिन की पार्टी को लेकर बृहस्पतिवार को सभी दोस्त काफी खुश थे। उन्होंने अपने घर वालों को भी पार्टी में जाने की जानकारी पहले ही दे दी थी। बृहस्पतिवार शाम प्रिंस अपनी स्विफ्ट गाड़ी निकाल रहा था, तभी वहां आया विशाल स्काॅर्पियो से जाने की जिद करने लगा।
इसके बाद चारों दोस्त अपने घर वालों को बड़ौत के होटल में खाना खाकर तीन-चार घंटे में वापस आने की बात कहकर चले गए थे। रास्ते में कार्यक्रम बदला तो बरनावा के होटल पर जाने लगे, लेकिन फिर कार्यक्रम बदल गया और मौत चारों दोस्तों को खींचकर मुरथल ले गई। इस तरह मुरथल जाने का कार्यक्रम उनका अचानक बना था। जहां से वापस लौटते समय हादसा हो गया।
किसान परिवार से हैं तीनों मृतक एक का भाई सिपाही : बहालगढ़ में हादसे में जान गंवाने वाले तीनों दोस्त किसान परिवार से हैं। मृतक प्रिंस अपने परिवार का इकलौता बेटा था। प्रिंस अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संभालता था। उसके परिवार में पिता रविंद्र, माता बेबी, पत्नी रश्मि व डेढ़ वर्ष का बेटा रह गया है। इसके अलावा आदित्य उर्फ शेखर के पिता जितेंद्र धामा भी किसान हैं।
विज्ञापन
उसका बड़ा भाई अंकुर धामा यूपी पुलिस में सिपाही और तहेरा भाई अंकित भी सिपाही है। आदित्य बीटीसी और डी-फार्मा करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। सचिन तोमर के पिता भी किसान हैं और वह अपने बड़े भाई विक्रांत के साथ बड़ौत में हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संभालता था।
मां से विशाल बोला, एक घंटे में आ रहे हैं वापस : प्रिंस के जन्मदिन की पार्टी करने गए विशाल समेत अन्य दोस्त देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो विशाल के पास उसकी मां मंजू देवी ने फोन किया। तब विशाल ने दोस्तों के साथ मुरथल आने और खाना खाने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों को हादसे में तीन दोस्तों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली।
दोस्तों के शव आते ही बंद हुआ बिनौली का बाजार : बहालगढ़ में हुए हादसे का पता चलते ही मृतकों के परिवार वालों के साथ बिनौली के काफी संख्या में ग्रामीण भी शव लेने सोनीपत चले गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद प्रिंस और आदित्य का शव बिनौली लाया गया। शव आते ही बिनौली के व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और उनकी शव यात्रा में शामिल हुए। इन सभी का दोपहर को अंतिम संस्कार किया गया। उधर, सचिन तोमर की मौत होने से सिरसली गांव में भी शोक छा गया।