फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: हल्दी रस्म में हुए झगड़े में दूल्हे समेत पांच खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 25 Jun 2025 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। शहर की एकता कॉलोनी में हल्दी रस्म में हुए झगड़े में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में समझौता लिखकर पुलिस के पास पहुंचे और कार्रवाई से इन्कार करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मुकदमों में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को बीएनएस की धारा 35 का नोटिस दिया और फिर शांतिभंग में चालान कर दिया। एकता काॅलोनी के मुरसलीम के अनुसार उसका भाई वसीम रविवार रात दुकान से सामान लेने गया था। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद घर में रस्सी से हाथ-पैर बांधकर काफी देर तक पिटाई की गई। परिजनों ने वहां जाकर उसको बचाया तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। उधर, दूसरे पक्ष की शबाना ने बताया कि उसके बेटे शानू की हल्दी रस्म में मोहल्ले की महिलाएं आई हुई थीं। तभी वसीम घर के बाहर खड़ा होकर अभद्रता करने लगा। परिवार के लोगों ने ऐसा करने से मना किया तो उसके बेटे शानू के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुरसलीम की तहरीर के आधार पर दूल्हे शानू, उसके पिता शमीम, सुहेल समेत चार के खिलाफ और शबाना की तहरीर पर वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों मुकदमों में शाहरुख, शमीम और वसीम को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed