{"_id":"685709e0873dcbef5a09b4ad","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133545-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सड़क हादसों में बाइक पर सवार पांच बच्चों समेत दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सड़क हादसों में बाइक पर सवार पांच बच्चों समेत दस लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे समेत अन्य मार्गों पर हुए हादसों में एक बाइक पर सवार पांच बच्चों और दंपती समेत 10 घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
मवीकलां गांव निवासी महताब ने बताया कि शनिवार को वह जलालाबाद शामली से वापस लौट रहा था। सरूरपुरकलां गांव के समीप कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका बेटा हर्ष, आयत, इनाया, अर्श, पत्नी शबाना और भाई मोमीन घायल हो गया। इसके अलावा बिजनौर निवासी गुलजार शनिवार को लोनी से खामपुर में समारोह में शामिल होने जा रहा था। कलक्ट्रेट के समीप कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उधर, बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ट्योढ़ी गांव के पास शुक्रवार की रात एक ट्रक से कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। बड़ौत की पट्टी चौधरान निवासी इरसाद ने बताया कि वह अपनी मामी रूकैया व मामा के लड़के वारिस के साथ कार से लोनी जा रहे थे। हाईवे पर ट्योढ़ी गांव के पास एक पेट्रोल पंप से निकले ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए। तीनों को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रूकैया को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।