फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: जीएसटी टीम पर बलकटी से हमला करने के आरोपी को जमानत मिली

Sun, 22 Jun 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime news
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के समीप पताशा बनाने की फैक्टरी में जीएसटी टीम पर हमला करने के आरोपी सुनील को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई। उधर, पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

जीएसटी टीम में तैनात सिपाही मोहित कुमार ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। मोहित ने बताया कि शुक्रवार को पाली गांव के समीप फैक्टरी में ट्रक से चीनी उतार रहे चालक से पूछताछ की गई। चीनी के दस्तावेज मांगने पर पताशा फैक्टरी के मालिक सुनील और अनिल ने उनके साथ गाली-गलौज कर बलकटी से हमला कर दिया। उन्होंने फैक्टरी मालिक सुनील को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जीएसटी टीम पर बलकटी से हमला करने, वर्दी फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुनील को न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि मुकदमे की धारा जमानती होने के चलते न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed