फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: रेत खनन के विरोध में धरने पर बैठे लोग, हंगामा

Thu, 16 Oct 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime news
बिड़ौली। बलहेड़ा कलरी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन का आरोप लगाकर बुधवार को बलहेड़ा गांव के ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने रेत से भरे डंपरों को रोक दिया और खनन स्थल के पास ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस स्थान पर खनन का पट्टा आवंटित किया गया है, वहां न होकर दूसरी जगह अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ओवरलोड डंपर उनके गांव से होकर गुजरते हैं, जिससे लगातार धूल, शोर और खतरे का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार की रात एक ओवरलोड डंपर ने गांव के एक पालतू कुत्ते को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस की 112 सेवा पर दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसके बाद खनन ठेकेदार का फोन आया, जिसने डंपर रोकने पर आपत्ति जताई और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ठेकेदार ने कथित रूप से कहा कि कुत्ते को दफना दो, हंगामा क्यों कर रहे हो। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। गांव के लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। दो दिन पहले भी एक अन्य पालतू जानवर को डंपर ने कुचल दिया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध खनन पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो वे अपने मकान बेचकर गांव छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। सात ग्रामीणों ने खनन के डर से यह मकान बिकाऊ है दीवारोें पर लिख दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, खनन अधिकारी और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed